फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: समाधान शिविरों में आईं 26 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निपटारे के निर्देश

Tue, 13 Oct 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार आमजन की शिकायतें सुनते हुए। सूचना विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
सिरसा। जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को सिरसा, डबवाली और ऐलनाबाद में आयोजित समाधान शिविरों में कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुईं। संबंधित उपमंडल अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सिरसा में एसडीएम राजेंद्र कुमार, डबवाली में एसडीएम योगेश दिलहोर और ऐलनाबाद में एसडीएम अदिति सिंघानिया ने शिकायतें सुनीं। एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जिला एवं उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। नागरिक इनमें अपनी शिकायतें रख सकते हैं।
योगेश दिलहोर ने अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने तथा लापरवाही से बचने के निर्देश दिए। वहीं, अदिति सिंघानिया ने शिकायतकर्ताओं को उनकी शिकायतों पर हुई कार्रवाई और समाधान की स्थिति से अवगत करवाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें