फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कौशल रोजगार निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 2.5 लाख

Thu, 16 Apr 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने सीएम ऑफिस में पहचान होने का दिया झांसा, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी





सिरसा। हरियाणा कौशल रोजगार निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने छह लोगों से 2.5 लाख रुपये हड़प लिए। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी केशव वर्मा निवासी मेला ग्राउंड सिरसा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।







पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, 10 अगस्त 2025 को प्रेम नगर निवासी लक्ष्मण दास अपने मित्र हरीश सोनी के घर मेला ग्राउंड में बैठे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात केशव वर्मा से हुई। बातचीत के दौरान केशव ने कहा कि उसकी सीएम ऑफिस तक पहुंच है। वह उसके पुत्र राजीव को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में नौकरी लगवा सकता है। उसने अपने मोबाइल में सीएम ऑफिस की कुछ तस्वीरें दिखाकर भरोसा दिलाया और विकास दुआ नामक व्यक्ति को सीएम का करीबी बताते हुए फोन पर बातचीत भी कराई।
विज्ञापन


केशव वर्मा ने हरीश सोनी के परिवार के बच्चों को भी नौकरी लगवाने का बात करते हुए कहा कि उनके अपॉइंटमेंट लेटर आने वाले हैं। उसकी बातों में आकर लक्ष्मण दास ने अपने पुत्र राजीव सहित परिचित जितेंद्र, अजय, रजनी, सिमरन और विशाल सदरना निवासी सिरसा को नौकरी दिलाने के लिए प्रति उम्मीदवार 50 हजार रुपये देने की सहमति दे दी।
विज्ञापन

इस तरह आरोपी ने कुल 2 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। कुछ दिनों बाद केशव ने एक सूची दी जिसमें सभी उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। बाद में जांच करने पर यह सूची फर्जी निकली। जब लक्ष्मण दास ने पैसे वापस मांगे तो केशव वर्मा ने देने से इन्कार कर दिया। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें