फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेयर पार्टस की दुकान से 23 हजार की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। मंडी डबवाली में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पार्क के पास जीटी रोड पर स्थित जेसीबी स्पेयर पार्ट्स की दुकान से 23 हजार रुपये चोरी हो गए। कुछ देर बाद दुकानदार जब वापस आया तो उसने देखा कि गेट खुला पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो गल्ले से नकदी गायब थी। पुलिस को दिए बयान में वार्ड नंबर 10 निवासी मोहित कुमार ने बताया कि वह इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पार्क के पास जीटी रोड पर जेसीबी स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। शनिवार को वह दुकान का शीशे वाला गेट लॉक कर किसी काम से चला गया। पीछे से चोरों ने गेट का लॉक तोड़कर गल्ले में रखी 23 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो देखा कि लॉक टूटा पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो गल्ले से नकदी गायब थी। उसने पहले आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें