फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भुगतान नहीं तो परीक्षा ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे शिक्षक

Sat, 17 Oct 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। कॉलेज में बैठक करते हुए ​शिक्षक। विज्ञप्ति
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में ड्यूटी करने और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने के बावजूद लंबित पारिश्रमिक नहीं मिलने से कॉलेज शिक्षकों में नाराजगी है। हरियाणा गवर्नमेंट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन की सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय मीठी सुरेरां की लोकल यूनिट की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि लंबित भुगतान का जल्द समाधान नहीं हुआ तो शिक्षक आगामी परीक्षाओं की ड्यूटियों का बहिष्कार करने के लिए मजबूर होंगे।

लोकल यूनिट के प्रधान प्रो. अशोक कुमार ने कहा कि दिसंबर 2022 से विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा संबंधी ड्यूटियों का भुगतान नहीं किया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय से अब तक कोई ठोस आश्वासन भी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक पारिश्रमिक लंबित रहना शिक्षकों के लिए चिंता का विषय है।

यूनिट के सचिव प्रो. सुगन सिंह ने कहा कि शिक्षक गर्मी की छुट्टियों में भी परिवार के साथ समय बिताने के बजाय परीक्षा संबंधी जिम्मेदारियां निभाते हैं। इसके बावजूद उन्हें पिछले करीब चार साल से ड्यूटी और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का भुगतान नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि यदि लंबित राशि का समय पर निपटारा नहीं किया गया तो एसोसिएशन आगे की कार्रवाई करते हुए परीक्षा ड्यूटियों के बहिष्कार का फैसला लागू कर सकती है।
विज्ञापन


बैठक में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की ओर से बढ़ाई गई रजिस्ट्रेशन फीस का मुद्दा भी उठाया गया। एसोसिएशन ने बढ़ी हुई फीस वापस लेने की मांग की। बैठक में लोकल यूनिट के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन




☰



Template

Image Attachment

Photo Manager

Social Media

Metadata

Attach Document

Translate

Backup

Agency

AI

QrCode

Attch Audio/Video

Last Version
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें