फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पिस्तोल सहित युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध पिस्तौल समेत युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

सिरसा। जिलाभर में अवैध असलाधारकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने गांव सुखचैन से एक युवक को अवैध पिस्तौल और दो कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान परगट सिंह निवासी सुखचैन के रुप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सहायक उप निरीक्षक बलवंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सुखचैन क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को घूमते दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक अवैध पिस्तौल और दो कारतूस मिले। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार दोपहर को आरोपी परगट सिंह को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें