फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम ने आऊटसोर्स कर्मियों को हटाने के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में हड़ताल करने वाले विद्युत निगम के आऊटसोर्स कर्मियों पर बर्खास्तगी की तलवार लटक गई है। निगम द्वारा इन कर्मचारियों को हटाने के नोटिस जारी कर दिए हैं। निगम की ओर से आऊटसोर्स के ठेकेदारों को नोटिस दिए गए हैं कि हड़ताल में शामिल कर्मियों को हटाकर उनके स्थान पर नए कर्मचारियों की नियुक्ति करें। उधर, मंगलवार को आऊटसोर्स के 211 कर्मचारी हड़ताल पर थे, जबकि बुधवार को 217 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। विद्युत निगम के रेगुलर कर्मियों में दो कर्मचारी बुधवार को हड़ताल से वापस लौट आए।
विज्ञापन


हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आऊटसोर्स कर्मियों के बारे में ठेकेदार को नोटिस किया गया है। हड़ताल में शामिल होने वाले कर्मचारियों को हटाकर नए कर्मचारियों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

- एमआर सचदेचा, एसई, बिजली निगम, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें