फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा : दूसरे की जगह पेपर दे रहा था फलाइंग देख पेपर छोड़कर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित बारहवीं की अर्थशास्त्र और फिजिक्स विषय की परीक्षा में सोमवार को चार परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। इनमें में से तीन नकलची बोर्ड के चेयरमैन की फ्लाइंग ने पकड़े। एक केस रानियां में एसडीएम के उड़नदस्ते ने बनाया। एसएस जैन स्कूल में दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दे रहा एक युवक उड़न दस्ते को देख भाग गया। उस पर केस बना दिया गया।
जिले के 93 परीक्षा केंद्रों पर चल रही परीक्षा के अर्थशास्त्र और फिजिक्स विषय की परीक्षा में नकल रोकने के लिए 18 उड़न दस्तों की टीमों ने 77 केंद्रों का दौरा कर चेकिंग की। इसके दौरान जिले व बोर्ड के उड़न दस्तों ने चार नकलची भी पकड़ेे। जिन पर नकल का केस बना दिया गया। एक परीक्षार्थी पेपर छोड़कर भाग गया। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा चाक चौबंद रखी। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों का जमावड़ा लगा रहा। शिक्षा विभाग और प्रशासन व बोर्ड द्वारा 18 उड़नदस्ते नकल रोकने के लिए तैनात किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के 93 परीक्षा केंद्रों पर बारहवीं के बच्चों ने अर्थशास्त्र और फिजिक्स विषय की परीक्षा दी। परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई। प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा नकल रोकने के लिए 18 उड़न दस्तों का गठन किया गया था। जिन्होंने 77 परीक्षा केंद्रों का दौरा कर चेकिंग की। 4 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। एक परीक्षार्थी किसी और छात्र की जगह परीक्षा दे रहा था उड़न दस्ते को देखकर पेपर छोड़ कर भाग गया।
-निहाल सिंह, लिपिक शिक्षा विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें