फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज का चक्का जाम, यात्रियों को दिन भर झेलनी पड़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज का चक्का जाम, यात्रियों को दिन भर झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
प्रदेशभर में मंगलवार को रोडवेज का चक्का जाम हो गया। दिन भर यात्रियों को अपने गतंव्य की ओर जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। रोडवेज कर्मचारियों ने रात्रि 12 बजे से चक्का जाम का पहले ऐलान कर दिया था। रोडवेज की यह हड़ताल आगे बढ़ने की भी आशंका बनी हुई है। कर्र्र्मचारी दिन भर बस अड्डा के गेट के बाहर धरना देकर नारेबाजी करते रहे। प्राइवेट बसें व वाहन बाहर से यात्रियों को चढ़ा कर ले जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा प्राइवेट बसों को परमिट दिए जाने के विरोध में रोडवेज कर्मचारी संगठन आंदोलनरत हैं। प्रदेश की सभी आठ यूनियनों के आह्वान पर मंगलवार को एक बार फिर सिरसा रोडवेज कर्मचारी निजी बसों के संचालन के विरोध में चक्का जाम कर धरने पर बैठ गए। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि कई बार रोडवेज कर्मचारी चक्का जाम कर चुके। हर बार शासन-प्रशासन की ओर से प्राइवेट बसों को रोकने का वादा किया गया और फिर सड़क पर बसें उतार भी दीं। हड़ताल के कारण प्राइवेट बसें और अन्य वाहनों में लोगों ने सवार होकर सफर किया। छोटे वाहन चालकों ने बस से अधिक किराया बसूल कर अपनी जेबें भरीं।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों की एकजुटता के कारण सिरसा व डबवाली डिपो की सभी 208 बसें डिपो से बाहर नहीं निकलीं। रोडवेज प्रशासन की ओर से भी किसी बस को चलाने का प्रयास नहीं किया गया। हालांकि रोडवेज कर्मचारियों की ओर से मध्य रात्रि में ही मोर्चाबंदी कर दी गई थी। मंगलवार को दिनभर बस अड्डा के बाहर रोडवेज कर्मचारियों का धरना जारी रहा, जिसमें सरकार की वादा खिलाफी पर रोष का इजहार किया गया। एक अनुमान के अनुसार विभाग को बसें न चलने से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

----------------
मीटिंग पर निर्भर आगे की रणनीति
रोडवेज कर्मचारी संगठनों को परिवहन मंत्री की ओर से मीटिंग के लिए पुन: बुलाया गया है। बताया जाता है कि रोडवेज कर्मचारी नेताओं के सुर इस बार तीखे रहने वाले हैं, चूंकि रोडवेज कर्मचारी रोजाना का चक्का जाम से तंग आ चुके हैं। वे इस बार आरपार की लड़ाई चाहते हैं। या तो सरकार मांगे माने या फिर अनिश्चितकालीन चक्का जाम रहेगा।
फोटो नंबर:18 से 22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें