फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवी लाइसेंस प्रशिक्षुओं की 2018 फाइल पेंडिंग, 8 माह तक करना होगा प्रशिक्षण को इंतजार

विज्ञापन
रोडवेज में ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का भवन फाइल फोटो - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। हैवी लाइसेंस के लिए रोडवेज स्कूल में ट्रेनिंग लेने के लिए प्रशिक्षुओं को आठ माह तक इंतजार करना होगा। रोडवेज के पास प्रशिक्षुओं की अभी साल 2018 की फाइल पेंडिंग है। ऐसे में अगर कोई प्रशिक्षु प्रशिक्षण के लिए आवेदन करता है तो उसे आठ माह बाद ही प्रशिक्षण मिल पाएगा।
विज्ञापन

कोरोना काल के कारण रोडवेज ने बसों की संख्या कम करने के साथ-साथ ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल भी बंद कर दिया था। सभी प्रशिक्षुओं को अगले आदेशों तक स्कूल बंद रहने की सूचना दी गई थी। इसके बाद स्कूल में प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू की गई है। स्कूल के अभी दोनों बैच चला प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वेटिंग लिस्ट को कम किया जा सके और नए प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जा सके।
-----
दोनों बैचों में 280 प्रशिक्षुओं को दिया जा रहा है प्रशिक्षण
रोडवेज स्कूल में अब 2 बैच चलाए जा रहे हैं इनमें 280 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रोडवेज की सात बसों में प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रत्येक बस में 20 प्रशिक्षुओं को 33 दिन तक बस का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद इन्हें प्रमाण पत्र प्राप्त करवाया जाता है। सर्दी के दिनों रोडवेज की ओर से एक बैच को ही चलाया जाता है।
विज्ञापन

....
वर्जन
हैवी लाइसेंस के लिए प्रशिक्षु ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। 2018 फाइल अभी वेटिंग लिस्ट में है। आवेदन करने पर 8 माह बाद नए प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण मिल पाएगा। अभी 2 बैच चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-धर्मपाल, इंचार्ज, ट्रेनिंग स्कूल रोडवेज, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें