फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं नियमित चल रही है: सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के कुछ कर्मचारी 5 फरवरी से लगातार असंवैधानिक रुप से हड़ताल पर चल रहे हैं। पहले भी कर्मचारी 2 वर्ष में लगभग 10 बार हड़ताल पर जा चुके हैं। एनएचएम के कर्मचारियों को सर्विस सुरक्षा प्रदान करने हेतु एक जनवरी 2018 से सर्विस बाय-लॉज बना दिये गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. गोबिंद गुप्ता ने बताया कि कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री स्तर पर दूर कर दी गई है। सभी कर्मचारियों को सर्विस बाय लॉज के अनुसार वार्षिक वेतन वृद्धि, डीए व अन्य लाभ निरंतर दिये जा रहे हैं। इससे हरियाणा सरकार पर प्रति वर्ष 110 करोड़ रुपये के हिसाब से वित्तीय भार बढ़ा है। कर्मचारियों के अड़ियल रवैये को गंभीरता से लेते हुए 88 कर्मचारियों की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं। एनएचएम के अंतर्गत एसएनसीयू, लेबर रूम तथा आपातकालीन सेवाओं को जिले में कार्यरत नियमित कर्मचारियों के माध्यम से सुचारु रुप से चलाये जाने के लिए पर्याप्त प्रबंध कर लिए गए हैं। जिले में एंबुलेंस पर कार्यरत हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियाें की भरपाई के लिए एनएचएम एंबुलेंस पर नियमित चालकों, हरियाणा रोडवेज से व आउटसोर्सिंग से चालकों का पर्याप्त प्रबंध कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें