अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली। पंजाब क्षेत्र के निकटवर्ती सह-शिक्षा संस्थान गुरू नानक कॉलेज की एनसीसी यूनिट का बी व सी का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। बी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। जिसमें विशाल, राज कुमार व जयवीर ने ए-ग्रेड हासिल किया। वहीं सी परीक्षा में 15 में से 14 कैडेट्स उत्तीर्ण हुए। इसमें चांदनी व मनविंदर कौर ने ए-ग्रेड पाया। जबकि शेष कैडेट्स को बी-ग्रेड से संतोष करना पड़ा। गौरतलब है कि एनसीसी के सी परीक्षा में ए व बी ग्रेड में उत्तीर्ण करने वाले परीक्षार्थियों को पुलिस या सेना की भर्ती में लिखित परीक्षा में छूट के साथ फिजिकल टेस्ट के आधार पर सीधा भर्ती किया जा सकता है। कॉलेज की प्रबंध समिति सदस्यों, प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र सिंह ठाकुर व स्टाफ सदस्यों ने एनसीसी कैडेट्स को इस उपलब्धि पर बधाइयां देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।