फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित करने का विश्व रिकार्ड बनाने पर जिला प्रभारी सूबे सिंह सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित करने का विश्व रिकार्ड बनाने पर जिला प्रभारी सूबे सिंह सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। बीती 23 मई को 11 घंटों में 13 अलग-अलग गांवों में शहीदों की 16 प्रतिमाओं का अनावरण कर विश्व रिकार्ड बनाने वाली संस्था शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के जिला प्रभारी मा. सूबे सिंह चाहरवाला को केंद्रीय कानून एवं न्यायमंत्री रविशंकर प्रसाद ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के कांस्ट्यिूशन हाल में किया गया था। कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह की हस्तलिखित जेल डायरी के हिंदी अनुवाद का लोकार्पण किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद भगत सिंह के पौत्र एवं शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादविंद्र सिंह संधु ने की। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि संस्था द्वारा देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों से युवा पीढ़ी को रूबरू करवाने के लिए किया जा रहा प्रयास अनुकरणीय है। उन्होंने संस्था के जिला प्रभारी सूबे सिंह चाहरवाला को शॉल ओढ़ाकर और शहीदों का साहित्य भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर शहीद भगत सिंह के पौत्र यादविंद्र सिंह ने सभी शहीदों को शहीद का दर्जा दिलाए जाने की मांग की। इस मौके पर यादविंद्र सिंह की माता सुरेंद्र कौर, पाकिस्तान में शहीद हुए सर्वजीत सिंह की बहन दलवीर कौर, भाजपा सांसद उदय प्रताप सिंह, दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स यूनियन के महासचिव डा. संदीप कुमार विशेष रूप से उपस्थित थ्रे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें