सिरसा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर में जिला स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सातों खंडों से लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने डांस, म्यूजिक, थिएटर और विजुअल आर्ट्स की विभिन्न श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कक्षा 6 से 8 तक के प्रतिभागियों ने सोलो डांस, सोलो सिंगिंग, विजुअल आर्ट और थिएटर एक्टिंग प्रस्तुत की, जबकि कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस, ग्रुप सॉन्ग और ग्रुप थिएटर के माध्यम से दर्शकों का मन मोहा। प्रस्तुतियां देशभक्ति, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक मुद्दों पर आधारित रहीं।
निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन के बाद विजेताओं की सूची तैयार कर ली गई, जो अब 24-25 नवंबर को रोहतक में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता मुख्य अतिथि और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विजय लक्ष्मी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की कला व आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं।
इस प्रकार रहे प्रतियोगिता के परिणाम
- क्लासिकल डांस सोलो, मनवीर कौर, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल किंगरा, 8वीं
- फॉक डांस सोलो, राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाथूसरी, साक्षी, 7वीं
- क्लासिकल म्यूजिक वोकल सोलो, राजकीय मॉडल संस्कृति सीसे स्कूल सिरसा, कार्तिक सिंह, 8वीं
- फॉक म्यूजिक वोकल सोलो, राजकीय सीसे स्कूल जोधकां, अभिमन्यु, 6वीं
- थियेटर, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ओटू, पारूल, 8वीं
- फाइन आर्ट 2डी, आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झिड़ी, कोमल रानी, 8वीं
- फाइन आर्ट 3डी, राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानियां, मोहिनी, 7वीं
- हरियाणवी फॉक ग्रुप सॉन्ग, रासीसे स्कूल सिकंदरपुर, ज्योति, दीपिका, वैष्णवी, आरजू, खुशी, रीत, गुरबचन, गगन,
- हरियाणवी फाॅक ग्रुप डांस, रासीसे स्कूल साहुवाला, अंकिता, खुशी, भावना, कल्पना, कोमल, उर्मिला, एकता, पलक, मुकेश
- ग्रुप थियेटर, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मल्लेकां, नवजोत, अमनजोत, ममता, राजपाल, कोमल, मनीषा, पलक
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर में जिला स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। जिले के साताें खंडों से 200 प्रतिभागी शामिल रहे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 24-25 नवंबर को रोहतक में किया जाएगा, जिसमें जिला स्तर के विजेता विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
- नरेंद्र सिंह शम्मी, नोडल अधिकारी कार्यक्रम सिरसा।