फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दिनदहाड़े महिला के लिफाफे पर ब्लेड से कट लगाकर 20 हजार रुपये चुराए

Mon, 24 Aug 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। पीड़ित महिला अपना कटा हुआ लिफाफा दिखाते हुए। संवाद
विज्ञापन
वार्ड नंबर-20 स्थित चौहान नगर की रहने वाली
विज्ञापन

फोटो - 23,24
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। शहर के वार्ड नंबर-20 स्थित चौहान नगर की रहने वाली एक महिला के हाथ में पकड़े पॉलिथीन के लिफाफे को ब्लेड से काटकर उसमें रखे 20 हजार रुपये किसी ने चोरी कर लिए। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है।
पीड़िता ममता पत्नी कालू राम ने थाना शहर डबवाली में शिकायत देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने तथा चोरी हुए रुपये बरामद करवाने की मांग की है। शिकायत के अनुसार, ममता सुबह में 11:30 बजे बेटे के साथ स्कूटी पर डबवाली के सरकारी अस्पताल से दवाई लेकर घर लौट रही थी।
विज्ञापन

उसने चौटाला रोड स्थित बैंक के एटीएम से 20 हजार रुपये निकलवाए थे। इसके बाद वह कपड़े खरीदने के लिए एक दुकान पर रुकी। कपड़े खरीदने के बाद जब वह भुगतान करने के लिए अपने हाथ में पकड़े पॉलिथीन के लिफाफे में पैसे निकालने लगी तो उसे लिफाफा एक तरफ से कटा हुआ था। लिफाफे में रखे 20 हजार रुपये गायब थे।
ममता के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके हाथ में पकड़े लिफाफे को बेहद चालाकी से ब्लेड से काट दिया और उसमें रखी नकदी निकालकर मौके से भाग निकला। पीड़िता को घटना के दौरान पता नहीं चल पाया कि कब और किस तरीके से आरोपी ने लिफाफे को काटकर पैसे निकाल लिए।
घटना के बाद महिला ने थाना शहर डबवाली में पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। उसने पुलिस से अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी के आरोप में उचित कानूनी कार्रवाई करने और उसके चोरी हुए 20 हजार रुपये बरामद करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के आसपास के स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें