फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ई-रिक्शा में व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये चोरी, दो पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 24 Oct 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डबवाली रोड पर ई-रिक्शा में सफर कर रहे गांव अहमदपुर निवासी चंद्रप्रकाश की जेब से 20 हजार रुपये चोरी हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
चंद्रप्रकाश ने शिकायत में बताया कि 24 अक्तूबर को वह घरेलू सामान खरीदने सिरसा आ रहे थे। वह 20 हजार रुपये नकद लेकर ई-रिक्शा में सवार हुए। डबवाली रोड पर मीरपुर कॉलोनी से आगे करीब 23 से 25 वर्ष के दो युवक रिक्शा में बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चंद्रप्रकाश से बातचीत की और कार खरीदने का प्रयास करने की बात कही। दोनों युवक आरएसडी स्कूल के पास उतर गए। बाद में चंद्रप्रकाश को अपनी जेब से रुपये गायब होने का पता चला। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें