फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा में निर्माणाधीन मकान से चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

Thu, 09 Jul 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
14
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर थाना पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमित निवासी माधवपुर, दरभंगा, बिहार और अनिकेत निवासी जागीर कॉलोनी, मंडी कालांवाली, सिरसा के रूप में हुई है।
शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मोहता गार्डन, बेगू रोड निवासी सुशील कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, एक जुलाई 2026 की रात बेगू रोड स्थित उनके निर्माणाधीन मकान से बिजली फिटिंग के तार, पानी की मोटर और टोंटियां चोरी हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें