फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राज कैनाल में नहाते समय गांव बणी के दो किशोर डूबे

Thu, 04 Jun 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। जिले के गांव बणी के राजस्थान सीमा के पास से गुजर रही इंदिरा गांधी नहर (राज कैनाल) में वीरवार सुबह 11 बजे दो किशोर नहाते समय डूब गए। राजस्थान पुलिस गोताखोरों की सहायता से किशोरों की तलाश कर रही है।
गांव बणी निवासी अजय पुत्र जसविंद्र, सागर पुत्र रामा सिंह, मोहित पुत्र रोहतास, मनीष पुत्र राजकुमार तथा अमन वीरवार सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी नहर में नहाने के लिए गए थे। वे नहाने के लिए नहर में उतरे तो उनमें से 17 वर्षीय मोहित व और 14 वर्षीय मनीष पानी में डूबने लगे। दोनों को डूबते देखकर बाहर खड़े साथियों ने शोर मचाना शुरू किया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर राहगीरों ने घटना की सूचना 112 पर फोन कर पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद करीवाला चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। राजस्थान क्षेत्र का होने के चलते मामला हनुमानगढ़ की सुरेवाला पुलिस चौकी को सौंपा गया। राजस्थान पुलिस तुरंत गोताखोरों की टीम बुलाकर किशोरों की तलाश में जुट गई। देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं लगा।
नहर के बाहर खड़े किशोरों ने परिजनों को बताया कि गर्मी के कारण 5-6 लोग राज कैनाल में नहाने के लिए आए थे। कुछ दिन पूर्व राज कैनाल की सफाई होने के चलते पानी ऊपर तक बह रहा है। पानी का बहाव भी काफी तेज चल रहा है।सूत्रों के मुताबिक, डूबने वाले दोनों किशोर माता-पिता के इकलौते पुत्र थे।
विज्ञापन

करीवाला पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि उन्हें शाम को घटना की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और गोताखोरों की टीम बुलाकर पानी में डूबे किशोरों की तलाश में लग गई। घटना राजस्थान सीमा क्षेत्र में होने के चलते मामले की सूचना सुरेवाला पुलिस चौकी को दी गई। अब राजस्थान पुलिस डूबे किशोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें