फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कार्य करते समय 2 लाइनमैन आए करंट की चपेट में

Wed, 02 Jul 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बडागुढ़ा। गांव छतरियां और आनंदगढ़ क्षेत्र के खेतों में विद्युत लाइन पर कार्य करते समय दो लाइनमैन करंट की चपेट में आ गए। ओढ़ां के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिरसा भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव छतरियां और आनंदगढ़ क्षेत्र में सोमवार शाम एपी फीडर में खराबी आ गई थी। इसके बाद लाइनमैन गांव दारेवाला निवासी सुरेंद्र और गांव बनवाला निवासी रामदयाल दोनों एक वृक्ष की टहनियों की वजह से आई खराबी को दूर करने का प्रयास कर रहे थे।
इसी दौरान दोनों लाइनमैन करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इस कार्य के दौरान दोनों लाइनमैनों ने पन्नीवाला मोटा 33 केवी सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति बंद नहीं करवाई थी। वे अपने स्तर पर तारों पर चेन डालकर अनुरक्षण कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन

बिजली निगम के कालांवाली उपमंडल के एसडीओ विक्रमजीत इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने जब पन्नीवाला मोटा सब स्टेशन में संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने आपूर्ति बंद नहीं करवाई थी। उन्होंने बताया कि दोनों कर्मचारी खतरे से बाहर हैं। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें