फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हेरोइन आपूर्ति करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Nov 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। थाना सदर डबवाली पुलिस ने 8.690 ग्राम हेरोइन आपूर्ति के दो आरोपियों अर्शदीप सिंह और अजब सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता आनंद कुमार ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पांच नवंबर को एएनसी डबवाली टीम ने कार्रवाई की थी। टीम ने गांव पन्नीवाला मोरिकां से मोटरसाइकिल सवार लखविंदर सिंह को पकड़ा था। उसके पास से 8.690 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्रारंभिक पूछताछ में लखविंदर ने खुलासा किया कि उसे हेरोइन अर्शदीप सिंह व अजब सिंह ने उपलब्ध करवाई थी।
विज्ञापन

मामले की आगामी जांच करते हुए पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें