फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गोल चौक पर दो गुटों में मारपीट, पुलिस ने किया बीच-बचाव

Tue, 17 Feb 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
।गोल चौक पर झगड़े के दौरान युवाओं को छुड्वाते हुए पुलिस कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
फोटो- 12
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। शहर में मंगलवार सुबह गोल चौक क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब युवाओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय चौक पर आम दिनों की तरह लोगों की आवाजाही बनी हुई थी। इसी दौरान दोनों गुटों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। सूचना मिलते ही वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव कर युवकों को समझाने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों पक्षों से शांत रहने और मौके से हटने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन

स्थिति बेकाबू होती देख ट्रैफिक पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। लाठीचार्ज के बाद युवक इधर-उधर भाग गए और स्थिति पर काबू पाया गया। इस दौरान हंगामा कर रहे कुछ युवकों को ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ लिया और उन्हें थाना शहर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

फिलहाल, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में शहर थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया उनके पास शिकायत आई है। जांच की जा रही है। जांच के उपरांत आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें