फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाइक चोरी की वारदात सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले को सुलझाते हुए दो आरोपियों को चोरी की बाइक सहित पकड़ा है। आरोपी कर्ण गांव खुईयां नेपालपुर का और विक्की उर्फ गोंदर प्रेम नगर का निवासी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता राजपाल ने बताया कि एमसी कॉलोनी निवासी प्रवीण ने 31 अक्तूबर की रात अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दी थी। शिकायत पर थाना शहर सिरसा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच एवीटी स्टाफ को सौंपी गई।
एवीटी स्टाफ ने शुक्रवार को रानियां रोड पर वाहनों की चेकिंग के दौरान दो युवकों को बाइक पर देखा। पुलिस को देखकर युवकों ने भागने का प्रयास किया पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उन्हें काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में वे बाइक के दस्तावेज पेश नहीं कर सके और बाइक चोरी की निकली। आरोपियों ने 31 अक्तूबर को हुई चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें