फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किंगरे में अवैध 4 पिस्तौल सहित दो व्यक्ति काबू

Mon, 16 Nov 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढ़ां। ओढ़ां थाना पुलिस ने गांव किंगरे और मलिकपुरा के निकट दो व्यक्तियों को 4 अवैध देसी पिस्तौल के साथ पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। किंगरे निवासी गुरदीप उर्फ गिट्टा को रोककर तलाशी लेने पर दो अवैध पिस्तौल मिले। वहीं, गांव मलिकपुरा के निकट किंगरे निवासी गगनदीप उर्फ गग्गी को भी 2 अवैध पिस्तौल सहित काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 अवैध हथियार मिलने के बाद किंगरे गांव फिर चर्चा में है जो पहले भी विवादों और फायरिंग के लिए सुर्खियों में रहा है। गुरदीप और गगनदीप दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से ही दर्जन भर मामले दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, लड़ाई-झगड़े, एनडीपीएस और हत्या के प्रयास जैसे मुकदमे शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें