फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाइक सवार दो युवकों से मिली 10.54 ग्राम हेरोइन

Fri, 06 Nov 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डिंग मंडी। सीआईए सिरसा पुलिस ने डिंग मंडी में दो बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 10 ग्राम 54 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान प्रभजोत सिंह (गांव भावदीन) और जशन सिंह (गांव खैरपुर सिरसा) के रूप में हुई है।
दोनों के खिलाफ डिंग थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता राजपाल ने बताया कि सीआईए सिरसा की टीम वीरवार को गांव भावदीन जा रही थी। सामने से आ रहे बाइक सवार युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से हेरोइन मिली। पूछताछ में आरोपियों ने हेरोइन सप्लायर के बारे में जानकारी दी है। पुलिस जल्द ही सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें