फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चूरा पोस्त सहित बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



सिरसा। गांव बणी के पास सीआईए पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को 5 किलो 556 ग्राम चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बुध सिंह और तेजा सिंह राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के सुरेवाला गांव के निवासी हैं।
पुलिस प्रवक्ता राजपाल ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक टीम रविवार को गांव बणी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रोका। उनकी बाइक पर प्लास्टिक का एक कट्टा लदा हुआ था। तलाशी में कट्टे से चूरा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चूरा पोस्त आपूर्तिकर्ता की जानकारी दी है। पुलिस जल्द ही आपूर्तिकर्ता को भी गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें