फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दो युवकों से चार अवैध पिस्तौल बरामद

Sat, 28 Nov 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 22
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पुलिस ने वीरवार को रानियां बाईपास रोड पर दो युवकों से चार अवैध पिस्तौल बरामद कीं। आरोपियों की पहचान नकुल और नीरज के रूप में हुई है। दोनों युवक सिरसा के गोशाला मोहल्ला और प्रीत नगर के निवासी हैं।
उन्होंने पूछताछ में बताया कि ये पिस्तौल मथुरा, उत्तर प्रदेश के मुकेश उर्फ दिनेश से खरीदी गई थीं। जांच अधिकारी उज्जवल सिंह के अनुसार, एबीवीटी स्टाफ चतरगढ़पट्टी क्षेत्र में गश्त कर रहा था। उन्हें रानियां बाईपास रोड पर दो युवकों के अवैध पिस्तौल लेकर घूमने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को हिरासत में लिया और तलाशी के बाद गिरफ्तार कर लिया। सप्लायर सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ शहर थाना सिरसा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी सप्लायर मुकेश को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम यूपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें