पंजाब के ध्यानार्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली/सिरसा। स्पेशल स्टाफ/एवीटी स्टाफ ने मंडी डबवाली में मोबाइल की दुकान से 3 मोबाइल चोरी की वारदात के आरोपियों को चोरी हुए मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गुरमेज सिंह और कृष्ण निवासी बड़िंग खेड़ा थाना किलियांवाली (पंजाब) को रविवार को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी स्पेशल/एवीटी स्टाफ उप निरीक्षक रामफल ने बताया कि 11 फरवरी को चौकी गोल बाजार में दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता विनोद कुमार निवासी वार्ड नंबर 9 मंडी डबवाली ने बताया कि 11 फरवरी की शाम 4:00 बजे उसकी गोल बाजार मंडी डबवाली स्थित दुकान पर एक अज्ञात व्यक्ति आया। उसने पुराने मोबाइल फोन दिखाने के लिए कहा। जब वह उसे मोबाइल दिखा रहा था। तभी वह मौके का फायदा उठाकर उसकी दुकान से तीन पुराने मोबाइल उठाकर भाग गया। अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना शहर डबवाली ने विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
टीम ने संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर उन्हें काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए तीन मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए हैं।