फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 6.91 लाख ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Feb 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। अमेरिका की विधवा ने डेरा सच्चा सौदा की अनुयायी होने का दावा कर दिव्यांग व्यक्ति के साथ 6,91,200 रुपये की साइबर ठगी की थी। छह माह बाद इस मामले में साइबर पुलिस ने दो आरोपियों को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल निवासी गांव बुधेना, सेक्टर-86 बरोली और राहुल शर्मा डी-526 अजरौंदा, फरीदाबाद हाल सेक्टर-86, फरीदाबाद के रहने वाले हैं।
एसपी दीपक सहारन ने बताया कि गांव बीरूवाला गुढ़ा निवासी चेतराम ने 2 अक्तूबर 2025 को साइबर थाना सिरसा में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि करंट लगने के कारण वह शत-प्रतिशत दिव्यांग हो गया है। 18 अगस्त 2025 को उसके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात महिला का संदेश आया। महिला ने स्वयं को अमेरिका में रहने वाली विधवा बताया। साथ ही उसने दावा किया कि वह डेरा सच्चा सौदा की अनुयायी है और उसे विश्वास दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहाने से पैसे करवाए ट्रांसफर : महिला ने उसे बताया कि उसने मैरिज वेबसाइट पर उसकी प्रोफाइल देखी है। वह उससे विवाह करना चाहती है। पीड़ित ने बताया कि उसे विश्वास में लेने के उद्देश्य से महिला ने उसे अपने घर का पता, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर भेज दिया। 21 अगस्त को महिला ने विदेश से गिफ्ट बैग भेजने की बात कही। 23 अगस्त को एक अन्य महिला ने स्वयं को दिल्ली एयरपोर्ट से बताकर कॉल की। उसने कहा कि उसके नाम से अंतरराष्ट्रीय पार्सल आया है, जिसके कस्टम व अन्य शुल्क के रूप में 26,500 रुपये जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें