फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दो अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Fri, 23 Jan 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर गश्त के दौरान दो युवकों को अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से अलग-अलग बोर की अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ डिंग थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज गई है।
एसपी दीपक सहारन ने बताया कि एबीवीटी स्टाफ की एक टीम बुधवार को गश्त के दौरान गांव कंवरपुरा ताजिया खेड़ा रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान ताजिया खेड़ा की ओर से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। युवक ने पुलिस की गाड़ी देखते ही अचानक मुड़कर भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक की पहचान संदीप कुमार निवासी गांव ताजिया खेड़ा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर की अवैध पिस्तौल बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी टीम गांव ताजिया खेड़ा से कंवरपुरा रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान कंवरपुरा की ओर से पैदल आ रहे एक युवक ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसके पास से 32 बोर की अवैध पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी की पहचान संजय निवासी गांव कंवरपुरा के रूप में हुई। एसपी ने बताया कि पुलिस जांच में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये हथियार कहां से लाए गए थे। जल्द ही सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें