फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बुजुर्ग की हत्या के मामले में दोनाें आरोपी एक दिन के रिमांड पर

Mon, 06 Apr 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
- सात से आठ अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोड़ी। गांव कुरंगावाली में शराब के लिए उधार रुपये नहीं देने पर लीला सिंह की हत्या करने व बेटे को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने दो गिरफ्तार आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया है। मुख्य आरोपी शंभू और उसके बेटे टिंकू को सोमवार को अदालत में पेश किया।
अदालत ने दोनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर भेजा है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार व अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान वारदात से जुड़े अहम सुराग जुटाए जाएंगे और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी।
विज्ञापन

रोड़ी के गांव कुरंगावाली में शनिवार रात को शंभू व उसके बेटे टिंकू ने सात-आठ लोगों के साथ मिलकर लीला सिंह के घर पर हमला किया क्योंकि लीला सिंह के बेटे हरदीप ने उसे एक हजार रुपये शराब के लिए उधार देने से इन्कार किया था। इसी मामले में आरोपी अपने साथियों के साथ दीवार फांदकर घर में घुसे और तेजधार हथियार से लीला सिंह, उसके बेटे गुरदीप सिंह और बेटे हरदीप पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में लीला सिंह की गंभीर रूप से घायल होने से मौत हो गई। वहीं, गुरदीप सिंह को बठिंडा एम्स में नाजुक हालत के चलते भर्ती करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने हरदीप सिंह के बयानों के आधार पर शंभू, टिंक और चार से पांच अन्य पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें