फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण पशुधन की सुरक्षा में मील का पत्थर साबित हो रही 1962 सेवा : डाॅ. संदीप

विज्ञापन
सिरसा। गांव कुताबढ़ में पशुपालन जागरूकता शिविर में मौजूद ग्रामीण व चिकित्सक । ग्रामीण
विज्ञापन
सिरसा। गांव कुताबढ़ में पशुपालन जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर डाॅ. संदीप, जीवीएच रानियां ने बताया कि अब पशुपालक 1962 नंबर पर कॉल करके अपने पशुओं का इलाज अपने ही घर पर करवा सकते हैं। उन्होंने टीकाकरण, पोषण और मौसमी रोगों से बचाव के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में 1962 मोबाइल वेटरनरी यूनिट सेवा पशुपालकों के लिए समय पर मिलने वाली राहत और भरोसे का प्रतीक बन चुकी है। फरवरी 2024 से शुरू हुई इस सेवा ने अब तक जिले में लगभग 20581 पशुओं का इलाज कर ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाया है।
यह सेवा हरियाणा सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे धानुष हेल्थकेयर सिस्टम्स प्रा. लि. द्वारा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत संचालित किया जा रहा है। इसमें एचएलडीबी का तकनीकी सहयोग प्राप्त है। एक पशुपालक ने अपना अनुभव सांझा करते हुए बताया कि पहले हमें पशुओं का इलाज कराने के लिए दूर-दराज जाना पड़ता था, लेकिन अब केवल एक कॉल करने पर एंबुलेंस गांव तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन

यह सेवा खासकर छोटे किसानों और पशुपालकों के लिए बहुत सहायक है। 1962 एंबुलेंस सेवा ने न केवल पशुपालकों के लिए त्वरित राहत सुनिश्चित की है, बल्कि उनके मन में सरकार और प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत किया है। यह सेवा सिरसा जिले के ग्रामीण पशुधन संरक्षण और विकास में अहम भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें