गोरीवाला। गांव गोरीवाला में महिला ने अपने सास-ससुर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में प्रियंका पत्नी सूरजपाल ने कहा कि शाम को वह घर में अकेली थी। इस दौरान उसके ससुर मनीराम व सास चावली देवी आए तथा आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर आ गए। लोगों ने उसे छुड़वाकर घायल अवस्था में डबवाली के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं पुलिस ने प्रियंका की शिकायत पर उसके सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।