फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी लगाने का काम शुरू, पहले दिन सुभाष चौक में 14 एलईडी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एलईडी लगाने का काम शुरू, पहले दिन सुभाष चौक में 14 एलईडी लगाई गई
विज्ञापन

सिरसा। शहर में स्ट्रीट लाइट्स पोल पर एलईडी बल्ब लगाने का काम शुरू हो गया है। पहले दिन सुभाष चौक से इसका शुभारंभ किया गया। इसका शुभारंभ नप के कार्यकारी प्रधान रणधीर सिंह ने पार्षदों के साथ किया। पहले दिन करीब 14 एलईडी लाइट्स लगाई गई। कार्यकारी प्रधान रणधीर सिंह ने कहा कि तीन महीने में शहर की सभी स्ट्रीट लाइट्स पर एलईडी लाइट्स लगाने का काम पूरा हो जाएगा। इस मौके पर उनके साथ पार्षद रेणु बरोड, पार्षद प्रतिनिधि हरदास सिंह रिंकू, पार्षद रोहताश वर्मा, राजेश गुज्जर, मनोज मकानी, पार्षद रेखा सुखरालिया, गोलू मेहता, बलजीत कौर, नारायण सिंह, ख्याली राम, राजेश शर्मा उपस्थित थे। बता कि शहर में तीन करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से 7200 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट्स पोल पर एलईडी बल्ब लगाई जानी है। बीतों दिनों स्थानीय शहरी व नगर निकाय विभाग ने इसकी आर्थिक मंजूरी सिरसा नगर परिषद के पास भेज दी है। नगर परिषद सिरसा ठेकेदार सुनील को वीरवार को इसका वर्क ऑर्डर जारी कर दिया। जिसके बाद ठेकेदार ने एलईडी लगाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

20 से 200 वाट्स के लगनी है एलईडी
शहर में करीब तीन करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से 20 वाट्स से लेकर 200 वाट्स तक के एलईडी लगाए जाने हैं। इसका तकनीकी टेंडर दो जनवरी 2019 को खोला गया था। जिसमें कि दो ही फर्मों ने आवेदन किए थे। जिसमें की एक फर्म के ठेकेदार सुनील को यह टेंडर मिला। नगर परिषद ने इसके बाद इस काम के लिए आर्थिक मंजूरी के लिए स्थानीय शहरी व निकाय विभाग के पास फाइल भेज दी थी। वहां से 27 जनवरी को फाइल मंजूरी होकर सिरसा कार्यालय में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें