फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 में से 16 सदस्य ही पहुंचे सिरसा ब्लाक समिति के चेयरपर्सन के चुनाव में वोटिंग करने, 20 का कोरम पूरा न होने पर रद्द हुए चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
30 में से 16 सदस्य ही डालने पहुंचे वोट, कोरम पूरा न होने से चुनाव रद्द
विज्ञापन

सिरसा। ब्लॉक समिति सिरसा की चेयरपर्सन पद को लेकर मंगलवार चुनावी बैठक बेनतीजा रही। 30 में से 16 सदस्य ही बैठक में पहुंचे। जबकि 20 सदस्यों का पहुंचना जरूरी था। लेकिन 14 सदस्य मीटिंग से गैरहाजिर रहे। चुनावी बैठक में 11 से 12 बजे सभी सदस्यों का पहुंचना जरूरी था, ऐसे में बिना चुनाव किए बैठक को स्थगित करना पड़ा। अभी चुनाव की अगली तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। चुनावी बैठक में प्रशासन की ओर से सिरसा के उपमंडलाधीश राहुल हुड्डा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। इसके अलावा डीएसपी रविंद्र सिंवर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
जनवरी 2016 में हुए पंचायती चुनाव के बाद ब्लॉक समिति सदस्य गांव पनिहारी निवासी ममता रानी को सिरसा ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन बनाया गया था। 19 फरवरी 2018 को 21 सदस्यों ने चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उनकी कुर्सी गिरा दी। प्रशासन की ओर से करीब साढ़े छह माह बाद चेयरपर्सन के लिए 11 सितंबर का दिन तय किया गया। सुबह ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट राहुल हुड्डा पंचायत समिति कार्यालय में पहुंच गए। 11 से 12 बजे तक सभी सदस्यों को पहुंचने का नोटिस दिया गया। मीटिंग में पुलिस ने ब्लॉक समिति सदस्यों के पर्स से लेकर पैन तक लगाने पर बैन लगा दिया गया। मीटिंग में वार्ड नंबर 6 से नमन, वार्ड नंबर 8 से चरणजीत कौर, वार्ड नंबर 11 से नीतू, वार्ड नंबर 12 से धर्मेंद्र सिंह, वार्ड 14 से रघुबीर, वार्ड 15 से प्रियंका, वार्ड 18 से नम्रता, वार्ड 21 से भजनलाल, वार्ड 22 से सुरेंद्र कुमार, वार्ड 23 से सुनीता रानी, वार्ड 24 से जीवनदास, वार्ड 25 से महेंद्र सिंह, वार्ड 26 से सूरज विनायक एवं वार्ड 27 से प्रेम चंद मीटिंग में पहुंचे। नियमों के अनुसार दो तिहाई सदस्यों के पहुंचने पर ही चुनाव करवाए जाने का प्रावधान हैं। ऐसे में मीटिंग में कोरम के हिसाब से कुल 30 सदस्यों में 20 का पहुंचना अनिवार्य था, लेकिन कोरम पूरा न होने से चुनाव टालना पड़ा।
विज्ञापन


यह रहे गैरहाजिर
मीटिंग में वार्ड नंबर 2 से सदस्य संदीप, वार्ड 3 से रमेंद्र चंद्र, वार्ड 4 से लक्खाराम, वार्ड 5 से मंगतलाल, वार्ड 7 से सर्बजीत कौर, वार्ड 9 से बलजीत, वार्ड 10 से सरीना रानी, वार्ड 13 से देवेंद्र कौर, वार्ड 16 से बिंदिया, वार्ड 17 से संगीता रानी, वार्ड 20 से ममता रानी, वार्ड 28 से धर्मचंद, वार्ड 29 से जसविंद्र सिंह व वार्ड 30 से राजेंद्र सिंह गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन


भाजपा में शामिल होकर बनीं थी चेयरपर्सन
जनवरी 2016 में सिरसा ब्लॉक समिति का चुनाव हुआ था। चुनाव के अनुसार सिरसा ब्लॉक समिति चेयरमैन का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित था। पनिहारी गांव से ताल्लुक रखने वाली वार्ड 20 की ममता रानी इनेलो समर्थित उम्मीदवार थी। वे सदस्य के चुनाव में विजयी रही। भारतीय जनता पार्टी ने ममता रानी को अपने पाले में कर लिया। भाजपा ने उन्हें चेयरपर्सन बनवाने में कामयाबी हासिल कर ली। लेकिन इसके कुछ समय बाद ही चेयरपर्सन की कार्यप्रणाली पर उनके ही सदस्य सवाल उठाने लगे। 19 फरवरी 2018 को 21 सदस्यों ने चेयरपर्सन की कुर्सी गिरा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें