सिरसा। हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर फेडरेशन के बैनर तले एन्हांसमेंट के विरोध में लगातार संघर्ष कर रही रेजीडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन सिरसा की एक महत्वपूर्ण बैठक सचिव राजपाल सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर 20 में हुई। जिसमें सरकार की वादा खिलाफी की कड़ी निंदा की गई। स्टेट बॉडी के आदेशानुसार हरियाणा में लगातार चल रहे आंदोलनों की कड़ी में 16 अगस्त को सिरसा सेक्टरवासियों द्वारा हुडा ऑफिस के सामने 2 से 5 बजे तक धरना देने का फैसला लिया गया। साथ ही 20 अगस्त को विधानसभा का घेराव करने के लिए कूच करने का फैसला लिया गया। मीटिंग में कैशियर माहला राम पारीक, सेक्टर 19 के कृष्ण झोरड़, एस पी मेहता, उप-प्रधान टेकचंद, कार्यकारी सदस्य शीशपाल, आत्म प्रकाश, शिवकुमार, रामबीर गोदारा, यशपाल रोज, सुरेंद्र जाखड़, सतीश कुमार, विनोद मेहता, लाभ गिल ,डॉ. मदन लाल, रत्न सिंह ने भाग लिया। गौरतलब है कि एक लंबे संघर्ष के बाद सरकार और सेक्टर वासियों के बीच में कुछ केंद्र बिंदुओं पर बातचीत करने के लिए आम सहमति बनी थी। यह फैसला हुआ था कि सरकार वह हुड्डा वासियों के प्रतिनिधि प्रतिनिधि बैठकर आपस में बातचीत करेंगे और जिन विषयों पर आम सहमति नहीं है उन पर बातचीत की जाएगी। एनहांसमेंट की रि-कैलकुलेशन भी की जाएगी। किंतु अब सरकार बैैैक आउट करती दिखाई दे रही है। इसीलिए सेक्टरवासी अब फिर से संघर्ष के रास्ते पर उतर रहे हैं। मुहिम में सिरसा के सेक्टर 19 वह 20 पार्ट 3 के सभी सेक्टरवासी ही नहीं बल्कि शेष सेक्टरों के निवासी भी उनके साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।