फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपिन की मां पुष्पा देवी व पिता गंगा सिंह बोले: बेटे की सफ लता पर गर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीबीएस में चयन होने पर विपिन सिंह का किया स्वागत
विज्ञापन

चोपटा।
नीट परीक्षा-2018 द्वारा घोषित के परीक्षा परिणाम में गांव रंधावा की छोरे विपिन सिंह द्वारा एमबीबीएस में चयन होने पर ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। समारोह में मुख्यातिथि नाथूसरी चोपटा ब्लॉक समिति के चेयरमैन विरेंद्र साहू, सुभाष सिंह निरबाण व चूनीलाल ग्रामीणों ने विपिन को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विरेंद्र साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं हैं। विपिन के प्रतिभा प्रदर्शन से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। गांव रंधावा के विपिन पुत्र गंगा सिंह ने नीट परीक्षा 2018 में 720 अंकों में से 550 अंक लेकर शानदार प्रदर्शन कर एमबीबीएस में प्रवेश परीक्षा पास की है। जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। सम्मान समारोह में ग्रामीण सेठ छज्जूराम, भरत सिंह, मनफूल सिंह, प्रमोद भाटी, राम कुमार, धन्ना राम, दलसुख, समुंद्र सिंह भाटी, गणेश चौहान, सज्जन भाटी ने विपिन की सफलता पर बधाई दी। विपिन के पिता गंगा सिंह व मां पुष्पा देवी ने बताया कि उनकी लाडले बेटे की सफलता पर उन्हें गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक्टर बनना सपना था सपना वह साकार हुआ : विपिन सिंह का कहना है कि उसने कड़ी मेहनत करके अपने लक्ष्य को पाया है। आगे पढ़ाई करके डाक्टर बनने का सपना है और वह मेहनत करके अपना सपना पूरा करेगा। उसने बताया कि भी परिजनों के प्रेरित करने पर ही लक्ष्य को प्राप्त करने में आसानी रही। हर रोज आठ से दस घंटे पढ़ाई करके व मोबाइल फोन से दूर रहकर ही यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें