फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के संबंध में फेसबुक पर पोस्ट अपलोड करने वाले आप नेता को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
आप नेता को मिली जमानत
विज्ञापन

सिरसा। सोशल साइट फेसबुक पर जातीय टिप्पणी वाली पोस्ट अपलोड करके जातीय हिंसा भड़काने के आरोपी आम आदमी पार्टी के नेता तरसेम को बुधवार दोपहर अदालत से जमानत मिल गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 29 दिसंबर 2018 को केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। बता दें कि गांव नेजडेलाकलां निवासी बिल्लू ने शुक्रवार रात को शहर पुलिस थाने में शिकायत दी थी कि किसी शख्स ने जातीय हिंसा फैलाने की कोशिश करते हुए फेसबुक पर फर्जी न्यूज अपलोड की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी। शनिवार सुबह शहर थाना पुलिस ने आम आदमी पार्टी कालांवाली नाम से फेसबुक अकाउंट में पोस्ट अपलोड करने वाले गांव वेदवाला निवासी तरसेम कंबोज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद डीएसपी रविंद्र तोमर ने बताया था कि आरोपी तरसेम की मंशा जातीय हिंसा व दंगे भड़काने की थी। आप के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र एडवोकेट ने बताया कि कल सुबह शहर में स्वागत जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें