फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानियां गल्र्ज कॉलेज में दाखिले शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां गर्ल्स कॉलेज में दाखिले शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो रानियां। रानियां शहर में गर्ल्स कॉलेज शुरू होने से शहर व गांवों की लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। गर्ल्स कॉलेज में दाखिले शुरू हो गए हैं। शिक्षा विभाग ने इसके लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया है। दाखिले पूरे होने के बाद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इसी सत्र से गर्ल्स कॉलेज की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। जिनमें अस्थायी तौर पर बीए और बीकॉम की पढ़ाई शुरू की जाएगी। ये जानकारी प्रोफेसर मंजू गंडा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गर्ल कॉलेज में इसी सत्र से कक्षाओं में बीए और बीकॉॅम के सभी विषयों की कक्षाएं लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग ने रानियां में छात्राओं को सुविधा देने के लिए कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके लिए 6 जून से 22 जून तक रजिस्ट्रेशन की तारीख तय है। क्षेत्र में गर्ल्स कॉलेज नहीं होने की वजह से छात्राओं को पढ़ाई के लिए काफी मुश्किलें होती थी। गर्ल्स कॉलेज शुरू होने से छात्राओं को पढ़ाई के लिए किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया है कि ज्यादा से ज्यादा गर्ल्स कॉलेज में दाखिले करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें