फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान सीमा पर लगाए जाएंगे 18 नाके : उपायुक्त

Tue, 05 Mar 2024 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। लोकसभा चुनावों को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को उपायुक्त राम कुमार सिंह ने सिरसा जिले के साथ लगते राजस्थान के सीमावर्ती जिले हनुमानगढ़ व गंगानगर के जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षकों के साथ वीसी के माध्यम से सुरक्षा नाकों को लेकर बैठक की। सिरसा जिले से लगते हरियाणा व राजस्थान के बॉर्डर पर कुल 18 नाके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

वीसी के माध्यम से उपायुक्त आरके सिंह ने हनुमानगढ़ व गंगानगर के उपायुक्त को आश्वस्त किया कि हरियाणा व राजस्थान के बार्डर पर नाके लगाकर प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी। इन नाकों पर शराब और पेट्रोल-डीजल सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर विशेष नजर रखी जाएगी।
वहीं बैठक में मौजूद सिरसा के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि वर्तमान में राजस्थान की सीमा पर तीन नाके लगाए गए हैं। इसके अलावा जल्द ही 15 नाके और लगाए जाएंगे। सभी नाकों पर उप पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में टीमें गठित करके कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें