फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरमार में सिलेंडर की आग से झुलसी बच्ची ने दम तोड़ा दो दिन पहले हुआ था हादसा,

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ओढां। दो दिन पहले गांव चोरमार में गैस सिलिंडर में आग लगने से एक वृद्ध व उसी डेढ़ वर्षीय बच्ची झुलस गए। झुलसे दोनों लोगों का सिरसा केे नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा था। लेकिन डेढ़ वर्षीय शिवानी ने मंगलवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं इस मामले में परिजनों ने कालांवाली की भारत गैस एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका मासूम का शव पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस में रखवाया है।
जानकारी अनुसार दो दिन पहले चोरमार गांव की निवासी विद्या देवी ने अपने पति रिछपाल को रसोई में राशन रखने के लिए लिफाफा पकड़ाया। रिछपाल जब सामान रखने के लिए रसोई के अंदर गया तो उसकी डेढ़ वर्षीय पोती शिवानी भी उसके पीछे रसोई में चली गई। रिछपाल ने जैसे ही बिजली का बटन दबाया तो रसोई में अचानक आग लग गई और धमाके के साथ रसोई की दीवार व गेट गिर गया। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर वृद्ध रिछपाल को तुरंत बाहर निकाल लिया। लेकिन मासूम बच्ची आग में बुरी तरह से झुलस गई और वह रसोई के गेट के नीचे दब गई। लोगों ने उसे बाहर निकालकर दोनों को तुरंत सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। बच्ची के पिता राजीव कुमार ने कालांवाली की भारत गैस एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कई दिन पहले ही नया सिलिंडर लेकर लगाया था। राजीव का आरोप है कि रेगुलेटर में खराबी होने की वजह से गैस लीकेज होने के कारण ये हादसा हुआ है। वहीं सूचना के बाद कालांवाली कर्ण गैस एजेंसी से कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रेगुलेटर व पाइप बदलने लगे। लेकिन मौके पर मोहल्ले के लोगों ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया था।
विज्ञापन


सूचना के बाद मैं मौके पर गया था। घर में सिलेंडर की जो पाइप लगी हुई थी वो कंपनी की नहीं थी। हो सकता है कि ये हादसा उसी पाइप की लीकेज होने से हुआ हो। मैंने पूरे मामले की रिपोर्ट कंपनी को भेज दी है।
विज्ञापन

- कुलवंत सिंह, कर्मचारी (कर्ण गैस एजेंसी)

परिजनों की ओर से इस विषय में फोन पर सूचना आई थी। इस मामले में परिजन अगर शिकायत देते हैं तो मामले की जांच करवाई जाएगी कि आखिर ये दुर्घटना किस वजह से हुई।
- बिजेंद्र हुड्डा, एसडीएम, कालांवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें