फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशालय ने जिला उपायुक्त को सौंपी जांच, तीन दिनों में मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवीण अगमकर मामला: शिक्षा निदेशालय ने उपायुक्त को सौंपी जांच
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के परीक्षा नियंत्रक प्रो. प्रवीण अगमकर की मौत के बाद विवि के बिगड़े को लेकर हालात को लेकर उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने संज्ञान लिया है। निदेशालय के महानिदेशक की ओर से जिला उपायुक्त को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। निदेशालय ने उपायुक्त से मामले तीन दिनों में जांच कर रिपोर्ट मांगी है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने मामले को लेकर विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों को देखते हुए संज्ञान लिया है। गौर हो कि सीडीएलयू में बतौर परीक्षा नियंत्रक तैनात प्रो. प्रवीण अगमकर ने 5 जुलाई 2017 को अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत के बाद विवि के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ ने विवि के कुलपति पर आरोप जड़कर विवि में काफी हंगामा किया था। वीसी पर आरोप लगाए गए कि काम के बोझ की वजह से प्रो. अगमकर ने सुसाइड की। अगमकर की मौत से सदमे में आए प्राध्यापकों की वीसी प्रो. विजय कायत से तीखी बहस भी हुई थी। सीडीएलयू के प्रोफेसरों ने अतिरिक्त कार्यभार से इस्तीफे देने का भी ऐलान किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें