फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थेहड़ पर मकान खाली करवाने का तीसरा चरण हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
प्राचीन थेहड़ से मकान खाली करवाने के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। वीरवार को प्रशासन ने अभियान की शुरुआत करते हुए थेहड़ से 15 मकान खाली करवाए। वहां रहने वालों को हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों में शिफ्ट किया गया है। पुरातत्व विभाग हिसार के अधिकारी शीशपाल चालिया की देखरेख में सुबह मकान खाली करवाने का अभियान शुरू हुआ।
विज्ञापन

हाईकोर्ट में 19 जनवरी को थेहड़ मामले पर सुनवाई होनी है। जिला प्रशासन द्वारा स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में रखी जाएगी। सरकार की ओर से थेहड़वासियों को हाउसिंग बोर्ड में फ्लैट दिए जाने के बाद से लोगों में थेहड़ को खाली करने को लेकर कोई विरोध नहीं है। धीरे-धीरे सभी थेहड़वासी अपने-अपने मकान खाली करके जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से पहले चरण में 44 परिवारों से मकान खाली करवाए गए थे। दो चरणों को मिलकर प्रशासन थेहड़ से 368 परिवारों से मकान खाली करवाकर उन्हें हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों में शिफ्ट कर चुका है। थेहड़ से कुल 671 परिवारों से मकान खाली करवाए जाने हैं। प्रशासन चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाकर मकान खाली करवा रहा है। अभियान पूरा होने के बाद पुरातत्व विभाग की ओर से थेहड़ पर खुदाई का काम शुरू किया जाएगा। पुरातत्व विभाग के महानिदेशक डॉ. प्रवीण कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन अभियान में जोर-शोर से जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें