फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 को प्रदेशभर के वकील रहेंगे टोकिन हड़ताल पर:कि ंगरे

विज्ञापन
विज्ञापन
27 को प्रदेशभर के वकील रहेंगे टोकिन हड़ताल पर : किंगरे
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पर लगाया अनदेखी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
सिरसा बार एसोसिएशन के प्रधान गुररतन पाल सिंह किंगरे ने बताया कि 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के अधिवक्ताओं ने सीएम से मिलने का समय मांगा था पर अभी तक नहीं दिया गया है जिसे लेकर 27 नवंबर को प्रदेशभर की 67 बार एसोसिएशन के अधिवक्ता टोकिन हड़ताल पर रहेंगे फिर भी कोई सुनवाई न हुई तो बैठक कर बडे़ आंदोलन की घोषणा की की जाएगी।
सिरसा बार कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले दो सालों से हरियाणा और पंजाब के अधिवक्ता एक मंच पर है और प्रदेश के सभी अधिवक्ता भी एकजुट हो चुके हैं। कुछ मांगों को लेकर अंबाला में पांच अगस्त को बैठक हुई, जिसमें तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को हिसार में बैठक हुई और तय किया गया कि मांग न मानी तो 24 नवंबर को सभी बार एसोसिएशन सीएम के नाम उपायुक्त को मांगपत्र सौंपेंगे। उन्होेंने कहा कि पिछले तीन माह से सीएम ने अधिवक्ताओं को मिलने का समय नहीं दिया है, जिसके विरोध में 27 नवंबर को प्रदेश के अधिवक्ता टोकन हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोअर कोर्ट में जजों की नियुक्ति में काफी धांधली हुई है, जिसकी जांच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए, एडवोके ट वेलफेयर एक्ट 2001 बनाया गया था जिसे सरकार ने अभी तक लागू नहीं किया है, जिसे लागू किया जाए, सभी बार के पुस्तकालय और बार परिसर के बिजली बिल माफ किए जाए, टोल टैक्स में वकीलों को छूट दी जाए, एडवोकेट हाउसिंग सोसायटी का गठन कर रियायती दरों पर भूमि दी जाए, सेमी ज्यूडीशियल बॉडी में अवकाश प्राप्त जजों को रखने के बजाए वकीलों की नियुक्ति की जाए, साथ ही वकीलों की सुरक्षा की ओर ध्यान दिया जाए। इस मौके पर उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खट्टर, सचिव अमित गोयल, संयुक्त सचिव अमनदीप कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें