सिरसा। लोकसभा आम चुनाव के लिए जिला में शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को अनेक गतिविधियों के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर के मार्गदर्शन में जिला में स्वीप के तहत कार्यक्रम के तहत गांव बेगू में स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। बच्चों ने रैली में सारे काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो के स्लोगन-नारों के साथ लोगों को 12 मई को मतदान के लिए प्रेरित किया। जागरूकता रैली का नेतृत्व स्वीप मास्टर ट्रेनर नरेश कुमार ग्रोवर ने किया।
उल्लेखनीय है कि जिला में व्यवस्थित मतदाता एवं चुनावी भागीदारी (स्वीप) कार्यक्रम के तहत अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर के मार्गदर्शन में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। स्वीप मास्टर ट्रेनर नरेश कुमार ग्रोवर ने कहा कि वे घर व गली-मोहल्लों में सभी जानकर व सगे-संबंधियों तक यह संदेश पहुंचाए, कि वे 12 मई को अपने सभी काम छोड़कर वोट डालने अवश्य जाए। विद्यालय के मुखिया अरविंद शर्मा ने कहा कि हमें अपने अधिकार के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करना है और सभी मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित भी करना है। नरेश कुमार ग्रोवर की अध्यक्षता में स्कूल मुखिया व समस्त स्टाफ के साथ मिलकर रैली को हरी झंडी दिखाकर गांव के लिए रवाना किया।
फोटो19