अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। 134-ए के तहत होने वाले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का अंतिम दिन 11 अप्रैल है। अब तक जिले में 3000 से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म जमा करवा चुके हैं। ऑनलाइन फार्म की तिथि चार अप्रैल से बढ़ाकर 11 अप्रैल की गई थी। परीक्षा 14 अप्रैल को होनी है। पूरे जिले में तीन से चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
एक परीक्षा केंद्र में लगभग 350 परीक्षार्थी बैठ सकेंगे। परीक्षा में 25 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक को रखा जाएगा। परीक्षा का शेड्यूल शुक्रवार को जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र के बारे में विद्यार्थी को फोन पर संदेश के जरिए ही बताया जाएगा। विद्यार्थी का रजिस्ट्रेशन नंबर ही उसका रोल नंबर माना जाएगा। विद्यार्थी तथा अभिभावकों को परीक्षा के बारे जानकारी देने के लिए तीन से चार अध्यापकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। परीक्षार्थियों का परिणाम अथवा परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी फोन पर ही दी जाएगी।
134-ए के तहत होने वाली परीक्षाएं 14 अप्रैल से शुरू होगी। परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। परीक्षार्थी को फोन के जरिए ही सारी जानकारी दी जाएगी।
- सुशील शर्मा, नोडल अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय।