फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाए गए कर्मचारियों पर एक हजार से अधिक मीटरों के नंबर चेंज, सीलें और स्क्रीन तोडने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। हरियाणा एक्स सर्विसमैन लीग में हटाए गए कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं के मीटरों से छेड़छाड़ की है। एक हजार से अधिक उपभोक्ताओं के अकाउंट नंबर ही चेंज कर दिए गए हैं। मीटरों की सीलें तोड़ डाली गई हैं। शीशे और स्क्रीन भी नष्ट कर दिए गए हैं। एचईएसएल की ओर से मामले में हटाए गए करीब डेढ़ दर्जन कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया है और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है। पुलिस ने इन कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एचईएसएल के डीएलओ (डिस्ट्रिक लीग ऑफिसर) सेवानिवृत्त सूबेदार फौजा सिंह ने बताया कि एचईएसएल द्वारा जिन कर्मचारियों को ड्यूटी में लापरवाही की वजह से हटाया गया था। उनका कारनामा सामने आया है। पूरे शहर में एक हजार से अधिक मीटर चिह्नित किए गए हैं, जिनके अकाउंट नंबर ही चेंज कर दिए गए हैं। हटाए गए मीटर रीडरों ने अपने स्तर पर अकाउंट नंबर चेंज कर दिए। नंबर चेंज होने के कारण मीटर की रीडिंग और बिल वितरण में दिक्कतें पैदा हुई हैं। जांच करने पर मीटरों के शीशे और स्क्रीन भी टूटीं हुईं पाई गई हैं। मीटरों की सीलें भी तोड़ी गई हैं। स्क्रीन टूटने से रीडिंग ले पाने में भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ी है। उन्होंने बताया कि जिन मीटर रीडरों को हटाया गया है, उनके द्वारा रीडिंग में गड़बड़ी की गई। रीडिंग पेंडिंग छोड़ी गई और अब स्क्रीन को ही खराब कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मीटरों से छेड़छाड़ करने वाले ऐसे मीटर रीडरों के खिलाफ बस अड्डा चौकी व शाह सतनाम सिंह चौकी में शिकायत की गई है। बस अड्डा चौकी में 17 के खिलाफ शिकायत दी गई है।
विज्ञापन


टूल किट भी नहीं लौटाई:
डीएलओ फौजा सिंह ने बताया कि जिन कर्मचारियों को हटाया गया है, उनकी ओर से टूल किट लौटाई नहीं गई है। इन लोगों को एचईएसएल की ओर से ऑनलाइन रीडिंग लेने के लिए मशीनें दी गई थीं। इसके अलावा सिम भी दी गई थी। इसके साथ ही अन्य औजार भी मुहैया करवाए गए थे। इन मीटर रीडरों द्वारा टूल किट अभी तक नहीं लौटाई गई है।
संदिग्ध लोगों की विभाग व पुलिस को दें जानकारी: सचदेवा

-उपभोक्ता किसी भी व्यक्ति को मीटर से छेड़छाड़ करते हुए देखें तो इसकी सूचना तुरंत निगम को और पुलिस को दें। मीटर के नंबर बदले जाने के कारण दिक्कत आई है। बिल वितरण में देरी हुई है। कार्यकारी अभियंता भागीरथ लोढ़ा की शिकायत पर मामला दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन

-एमआर सचदेवा, एससी विद्युत निगम, सिरसा।

तीन दिन सुबह 7 बजे खुलेंगे काउंटर
विद्युत निगम की ओर से उपभोक्ताओं की सुविधा के दृष्टिगत 29, 30 व 31 अगस्त को कैश काऊंटर सुबह 7 बजे खोलने की व्यवस्था की गई है। बिल भरने के अंतिम तिथि पर उमडने वाली भीड़ के मद्देनजर इस आशय का निर्णय लिया गया है। निगम के अधीक्षण अभियंता एमआर सचदेवा ने बताया कि उपभोक्ताओं को बिल भरने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। इन तीन दिनों में काऊंटर सुबह 7 बजे खुलेंगे और तब तक खुले रहेंगे। जब तक कतार में एक भी उपभोक्ता खड़ा होगा, भले ही रात के 9 बज जाए। सचदेवा ने बताया कि इन तीन दिनों में उपभोक्ताओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा का भी बंदोबस्त किया गया है। ताकि किसी प्रकार की दिक्कत पेश न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें