फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म भरवाने के नाम पर लोगों से ले रहे थे 100-100 रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमएवाई के तहत कॉमन सर्विस सेंटर पर ईओ व नायब तहसीलदार की छापेमारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली।
गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय दुर्गा मंदिर के नजदीक एक कॉमन सर्विस सेंटर में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत लोगों के फार्म 100 रुपये लेकर ऑनलाइन फार्म जमा करवाए जा रहे थे।
उक्त सूचना प्राप्त होने उपरांत कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद डॉ. विजय पाल यादव व नायब तहसीलदार अजय कुमार की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर छापा मारा। इस दौरान यह पाया गया कि उक्त सेंटर पर 100 रुपये लेकर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के फार्म पीएमएवाई अर्बन के पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई किए जा रहे थे, जोकि गलत था। उक्त छापे की कार्रवाई की पूर्ण रिपोर्ट दोनों अधिकारियों ने एसडीएम को सौंप दी है। कॉमन सर्विस सेंटर के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। कॉमन सर्विस सेंटर का कार्य रुकवा दिया गया है तथा लोगों को बताया गया है कि उन्हें गुमराह किया जा रहा है। इस प्रकार के ग्रामीण क्षेत्र के लिए सरकार की तरफ से कोई दिशा निर्देश नहीं हैं। मौके पर सभी उपस्थित लोगों के पैसे वापिस दिलवाए गए तथा कॉमन सर्विस सेंटर के मालिक के खिलाफ जरूरी कार्रवाई अमल में प्रशासन के द्वारा लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद डॉ. विजय पाल यादव ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से अपील है कि इस तरह प्राप्त प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत फार्म ऑनलाइन नहीं भरे जा रहे हैं और शहरी लोगों से भी अपील है कि पीएमएवाई के संबंध में नगरपरिषद, मंडी डबवाली से संपर्क करें। किसी भी सेंटर पर जाकर उक्त स्कीम बारे संपर्क ना करें और ना ही उक्त स्कीम के बारे ऐसा कोई फार्म भरें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें