फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती जमीन पर कब्जाधारी नंबरदार हुआ बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चोपटा (सिरसा)। पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर हुई जांच में दोषी पाए जाने पर उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने गांव शक्करमंदोरी के एक नंबरदार को पदमुक्त कर दिया है। वहीं, गांव में नए नंबरदार की नियुक्ति के लिए आगामी कार्रवाई के निर्देश तहसीलदार सिरसा को दिए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव शक्करमंदोरी निवासी श्रवण कुमार पुत्र जयसिंह ने एक शिकायत सीएम विंडो में दर्ज करवाई थी जिसमें श्रवण कुमार ने गांव के अनुसूचित जाति के नंबरदार मंगतुराम पर गांव की पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए नंबरदार पद से बर्खास्त करने की मांग की थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डीसी सिरसा शरणदीप कौर बराड़ ने मामले की जांच करवाई जिसमें नंबरदार पर लगाए आरोप सही पाए गए। नंबरदार से अवैध कब्जे के आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा गया, जिसमें उसने खुद ही कबूल कर लिया कि उसका काफी वर्षों से पंचायती जमीन पर कब्जा है और वह रिहायश बनाकर वहां रह रहा है। इसके बाद डीसी सिरसा ने नंबरदार मंगतुराम को पदमुक्त कर दिया व तहसीलदार सिरसा को आदेश देते हुए पदमुक्त नंबरदार से सनद नंबरदारी वापस अपने कार्यालय में जमा करवाने को कहा है वहीं, गांव में अनुसूचित जाति के नए नंबरदार नियुक्त करने के लिए तहसीलदार सिरसा को बोला गया है।
विज्ञापन


पंचायती जमीन पर कब्जाधारी नंबरदार बर्खास्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें