फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल में छोटी-छोटी कमियों से रुक रही छात्रों की वेरिफिकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नेशनल कॉलेज व राजकीय कन्या महाविद्यालय में चल रहे दाखिले के लिए प्रमाण पत्रों की वेरिफिकेशन के चलते पोर्टल में आप्शन के दौरान रोल नंबर, आधार कार्ड और स्कूल बोर्ड के आप्शन में एक बार भरने के बाद उसमें बदलाव नहीं हो रहा है। जिसके चलते छात्रों को दस्तावेज वेरिफिकेशन में समस्या आ रही है। 21 से 29 जून तक चलने वाली दस्तावेज वेरिफिकेशन में पंजीकृत करवा चुके छात्र पंजीकरण फॉर्म में किसी भी प्रकार की गलती को पोर्टल पर एडिट विकल्प की सहायता से सही करवा सकते हैं। लेकिन एडिट विकल्प में आधार कार्ड नंबर, स्कूल बोर्ड और रोल नंबर बदलाव नहीं हो रहे।
विज्ञापन

पंजीकरण फॉर्म में एडिट करवाने आई छात्र सीमा ने बताया कैफे से पंजीकरण करते समय उसका रोल नंबर गलत भरा गया था। जब इस मामले में कॉलेज प्रशासन से बात की तो उन्होंने बताया कि एडिट विकल्प खुलने पर ही इसे ठीक किया जा सकता है। शनिवार को पंजीकरण फॉर्म में हुई इस त्रुटि को ठीक करवाने आई तो पोर्टल द्वारा रोल नंबर में एडिट नहीं हुआ।
छात्रा रचना रानी ने बताया 12वीं के बाद उसका एक साल का अंतर है लेकिन कैफे से पंजीकरण करवाते समय अंतर नहीं दिखाया गया। रचना जब गेप इयर को एडिट करवाने आई तो डाटा एंट्री आपरेटर ने बताया कि पोर्टल पर रोल नंबर संबंधित एडिट विकल्प नहीं खुला। बिना एडिट के दस्तावेज वेरिफाई नहीं होंगे जिसके कारण उसका नाम कट ऑफ लिस्ट में नहीं आएगा।
विज्ञापन


पंजाब बोर्ड का डाटा उठाने में हो रही गलती
वेरिफिकेशन करवाने आई कोकला रानी ने बताया कि उसने पंजाब बोर्ड से 12वीं की थी। लेकिन पोर्टल पर जब वेरिफाई के लिए डाटा देखा गया तो पोर्टल पर उन्हें कुल 500 में से 255 अंक दिखा रहा है। जबकि पंजाब बोर्ड के 12वीं के कुल 450 अंकों में से उसे 255 नंबर मिले हैं। जिसके चलते उनका मेरिट में कम अंकों में स्थान मिल रहा है।


पोर्टल में आ रही समस्याओं को लेकर हमने डायरेक्टर ऑफ हायर एजुकेशन को मेल कर रखी है लेकिन अधिकतर पत्रों का जवाब नहीं आया है। जिन छात्रों की समस्या संबंधी मेल का जवाब आ जाता है। उन्हें सूचित कर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करवा दी जाती है।
विज्ञापन

- शिवानी, नोडल अधिकारी, नेशनल कॉलेज।

फोटो 08
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें