फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ से बोले लोग, गलियों में पैदल चलो तो पता चलेगी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बीते शनिवार को बारिश के चलते सिरसा की अग्रसेन कॉलोनी में जलभराव हो गया। पानी घरों व दुकानों में घुस गया। जिसके बाद गुस्साए कॉलोनी वासियों ने कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन किया। लेकिन वे नहीं आए। विभाग के एसडीओ सुरजीत सिंह को फोन कर पानी निकासी का प्रबंध करने की मांग की। लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को कालोनी वासी व पार्षद प्रतिनिधि लक्की डावर डीसी कार्यालय में गए और उपायुुक्त को अपनी समस्या बताई। डीसी को शिकायत करने के बाद शाम को जब जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अग्रेसन कालोनी में पहुंचे तो गलीवासियों ने अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई।
मंगलवार शाम पांच बजे जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता होशियार सिंह व एसडीओ सुरजीत सिंह अग्रसेन अग्रसेकॉलोनी पहुंचे। उनके साथ उड़ीसा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल के बेटे मनीष सिंगला भी थे। गुस्साए कॉलोनीवासी श्याम सुंदर ने उनका स्वागत तीखे प्रश्नों के साथ किया। कॉलोनीवासियों का कहना है कि बारिश के बाद इतनी देर तक पानी गलियों में क्यों खड़ा है। जब हमारी लाइन का पानी केलनियां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में जाना चाहिए तो नटार की तरफ क्यों निकाला जा रहा है। सीवरेज लाइन को ठीक क्यों नहीं किया जा रहा। कॉलोनी वासियों के प्रश्नों पर अधिकारी चुप्पी साधे नजर आए।
विज्ञापन


‘आप गाली देते नहीं और कसर भी नहीं छोड़ते’
कालोनीवासी श्याम सुंदर के प्रश्नों को सुन कर एसडीओ सुरजीत सिंह बोले कि आप फोन पर काम के लिए बहुत सुनाते हैं। बस गाली नहीं देते लेकिन कोई कसर भी नहीं छोड़ते। तो कॉलोनी वासी बोले कि दुखी बंदा और क्या करेगा। जब अधिकारियों के पास उनके प्रश्नों का कोई जवाब नहीं मिला तो भाजपा नेता मनीष सिंगला ने कहा सीवरेज का मसला बहुत पुराना है। इसे ऐसे ही ठीक नहीं किया जा सकता। कॉलोनी वासियों ने कहा कि आप जरा गलियों का हाल देखें कितना बुरा हो रखा है। यह देख कॉलोनी वासी गलियां दिखाने के लिए मुड़े तो अधिकारी गाड़ी में बैठ गए। कॉलोनी वासी श्याम सुंदर बोले कि आप हमारे साथ जरा पैदल चलो, ताकि जब आपके कपड़ों पर दाग पड़ेंगे तो बताएंगे कि क्या समस्या है। एसी में बैठने से हमारी समस्या का पता नहीं चलेगा। इसके बाद अधिकारी और भाजपा नेता गाड़ियों में ही बैठकर गलियों का निरीक्षण किया।

कालोनीवासी बोले- हमारे पापा के समय से मास्टर प्लान बन रहा है
गलियों में पानी के जमाव को देखने के बाद भाजपा नेता मनीष सिंगला, कार्यकारी अभियंता होशियार सिंह व एसडीओ सुरजीत सिंह कॉलोनी वासियों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को सुनने लगे। कार्यकारी अभियंता होशियार सिंह बोले कि जो लाइन सीवरेज की है वह घरों के पानी निकासी के लिए बनी हुई है। बारिश के पानी से लाइन ब्लॉक हो जाती है। जिसके चलते पानी निकासी नहीं हो पाती। इस पर कालोनीवासी अमित ने कहा तीन साल पहले करीब एक करोड़ की लागत से जो सीवरेज लाइन डाली थी। वह दो वर्षो से ब्लॉक पड़ी है। उसे डलवाने का क्या फायदा अगर वह काम ही नहीं कर रही। विभाग द्वारा उसे ठीक क्यों नहीं किया गया। इस पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चुप हो गए। अधिकारियों की चुप्पी देखकर भाजपा नेता मनीष सिंगला बोले कि इस समस्या का समाधान ऐेसे नहीं होगा। इसके लिए मास्टर प्लान की जरूरत है। कॉलोनी वासी बोले कि हमारे पापा के समय से मास्टर प्लान बन रहा है। आज तक तो पूरा हुआ नहीं।
विज्ञापन


कालोनीवासियों की समस्या का समाधान किया जाएगा। एक बार टेंकर लगाकर पानी की निकासी करवाई जाएगी।
- होशियार सिंह, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें