फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में 62 एमएम बारिश से जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सिरसा में 55 एमएम बारिश होने से कई स्थानों पर जलभराव हो गया। करीब ढाई घंटे हुई बारिश से शहर की प्रमुख सड़कों, बाजारों और निचले इलाकों की गलियों में पानी भर गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं बारिश से तापमान घटने पर जहां लोगों को गरमी से राहत मिली है वहीं गांवों में किसानों ने बारिश को नरमे और अन्य फसलों के लिए अच्छा बताया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार अल सुबह दो बजे बारिश शुरू हुई। करीब ढाई घंटे तक हुई बारिश से शहर की कई गलियों में जलभराव हो गया। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो सड़कें जल मग्न हुई मिली। शहर के सीवरेज सिस्टम ठप्प हो गए। जिससे शहर की सड़कों पर जमा हुए पानी की कोई निकासी नहीं हो पाई। सड़कों पर आने जाने वाले वाहनों चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के सुरखाब चौक तथा परशुराम चौक के बीच में सड़कों पर इतना पानी भर गया कि लोगों को सड़क पर बने गड्ढों के बारे में नहीं पता चल रहा था।
इस पर जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने परशुराम चौक पर बने सीवरेज के मेन होल को खोल दिया। जिसके कुछ हद तक पानी की निकासी हो गई। शहर में बने सीवरेज पाइपों के जरिए पानी नटार में निकाला जाता है। शहर की अनाज मंडी की ओर जाने वाली रोड भी पानी से लबालब भरी हुई नजर आई। अनाज मंडी रोड पर लोगों की बनी दुकानों तक बरसात का पानी पहुंच गया। मंडी में आने जाने वाले गेटों पर पानी इतना था कि किसी को भी मंडी में जाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शहर के सिविल अस्पताल रोड, ए, बी और सी ब्लॉक भी पानी से भरे हुए थे।
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा में प्रीत नगर, कल्याण नगर की गलियों में हुआ जलभराव
पार्षद जश्न इंसा ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा की ओर प्रीत नगर, कल्याण नगर की गलियों में जलभराव हो गया। पीडब्ल्यूडी विभाग ने डेरा सच्चा सौदा मार्ग के साथ साथ नाला बनाया था। लेकिन इस नाले को ऊंचा उठा दिया गया। जिस कारण बरसाती पानी की निकासी नाले में नहीं होती। यह नाला लोगों के लिए मुसीबत बन गया। कई बार जनस्वास्थ्य विभाग और पीडब्ल्यूडी विभाग को अवगत करवा चुके हैं कि नाले का ले आउट सही करवाया जाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
धान उत्पादक क्षेत्रों में बारिश के साथ ही धान की रोपाई शुरू
कृषि विभाग ने प्रदेश में धान की रोपाई की तिथि की शुरूआत 15 जून तय की थी। बारिश होते ही ऐलनाबाद, सिरसा, रानियां क्षेत्रों में किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी। रविवार की बरसात से किसानों के चेहरे खिल उठे। हालांकि दोपहर एक बजे मौसम साफ हुआ और फिर से तेज धूप निकल पड़ी। ऐसे में उमस हो गई। बरसात से रविवार को तापमान अधिकतम 33.5 दर्ज किया गया। जबकि बीते दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में करीब 11.5 डिग्री गिरावट दर्ज की गई।
कहां कितनी हुई बरसात
सिरसा में 55 एमएम,
पंजुआना में 04 एमएम,
ओटू 10 एमएम,
नहराणा, 15 एमएम
चकराईयां गांव में कमरे में आग लगी, घरेलू सामान जला
वहीं रानियां क्षेत्र के चकराईयां गांव में बारिश के कारण बिजली की तारों में शार्ट सर्किट होने से गुरदीप सिंह के कमरे में आग लग गई। जिससे घरेलू सामान जल कर राग हो गया। गुरदीप सिंह ने बताया कि बीती रात बारिश के दौरान बिजली की तारों से मकान की कच्ची छत में आग लग गई। जिससे कि चारपाई और कपड़े जल कर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें